Site icon Samagra Bharat News website

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेट और भाजपा नेता सोनाली फोगाट के घर हुई लाखों की चोरी

Bigg Boss 14 contestant and BJP leader Sonali Phogat's house was stolen in which millions of her belongings were dumped. According to the information, the thieves broke the locks and entered the house and took lakhs

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16फरवरी।
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेट और भाजपा नेता सोनाली फोगाट के घर में चोरी हो गई जिसमें उनका लाखों का सामान निकल गया। जानकारी के मुताबिक चोर ताले तोड़कर घर में घुसे और लाखों रूपये कि नकदी, ज्वलैरी, लाइसेंसी रिवॉलवर आदि साथ ले गए।

सोनाली फोगाट ने चोरी की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर एक्सपर्ट टीम भी साथ थी। मामले की जांच अभी चल रही है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।

सोनाली ने अपनी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी को हिसारे के अपने घर में ताला लगाकर चंडीगढ़ गई थीं, जब वह लौटी तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि ताला टूटा देखकर वो दंग रह गईं और जब अंदर जाकर देखा तो उनका लाखों का सामन गायब था।

उन्होंने कहा चोर सोने चांदी के गहने, नकदी, घड़िया , लाइसेंसी रिवॉलवर जिसमें 8 गोलियां लोड थी, ले गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो घर का बाकी सामान चेक करके लिस्ट बनाकर उन चीज़ों के बारे में बताएगी जिन्हें चोर ले गए हैं। सोनाली फोगाट ने बताया कि घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है लेकिन चोर उसका डीवीडी भी साथ ले गए।

Exit mobile version