Site icon Samagra Bharat News website

द. अफ्रीका और ब्राजील स्ट्रेन की भी भारत में एंट्री- स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Cases of corona infection in Mumbai have suddenly increased, due to which BMC has resumed vigor. Under which 1305 buildings in Mumbai have been sealed.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16फरवरी।
जहां अब एक तरफ देश में कोरोना का कहर धीरे-धीरे कम हो रहा है वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब कोरोना के एक और नए स्वरूप के बारे में जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी है कि देश के अंदर दो और देशों के स्ट्रेन भी दाखिल हो चुके हैं।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से भारत आने वाले 4 लोगों में स्ट्रेन की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्त‍ि में ब्राजील का स्ट्रेन पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका का वेरिएंट, अमेरिका सहित दुनिया के 41 देशों में फैला है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जनवरी में भारत में 4 लोगों के सार्स-सीओवी-2 वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित होने का पता लगा, जबकि फरवरी के पहले हफ्ते में वायरस के ब्राजीलीयाई स्वरूप से एक व्यक्ति के संक्रमित होने की जानकारी मिली। ICMR के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि भारत में बाहर से लौटे चार लोगों के वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में से 2 लोग दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे, जबकि 1-1 व्यक्ति अंगोला और तंजानिया से लौटा था।

सभी यात्रियों और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कर उन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया है. उन्होंने कहा कि ‘ICMR-NIV’ इन चार संक्रमित लोगों के नमूनों से दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप को अलग करने और अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहा है।

Exit mobile version