Site icon Samagra Bharat News website

द कपिल शर्मा शो में एक बार फिर नजर आएंगी ‘गुत्थी’, सुनील ग्रोवर की होगी वापसी

The biggest comedy show of the small screen, which makes us laugh, has been entertaining the viewers. Every character of The Kapil Sharma

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16फरवरी।
हम सबको हंसाने वाला छोटे पर्दे का सबसे बड़ा कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा’दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। द कपिल शर्मा शो का हर किरदार लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो चुका है। कपिल के साथ कीकू शरदा, कृष्णा अभिषेक, सुमोना चटर्जी और चंदन जब भी स्टेज पर आते हैं तब महफिल बना देते हैं। लेकिन इन सबके बावूजद एक स्टार को शो में हमेशा मिस किया जाता है। आप समझ ही गए होंगे कि हम किस की बात कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं गुत्थी यानि सुनील ग्रोवर की।

कपिल से झगड़े के बाद सुनील ने भले ही ये शो छोड़ दिया हो, लेकिन लोग अब भी उनका निभाया हुआ किरदार ‘गुत्थी’ और ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ नहीं भूले हैं। अक्सर ही दर्शक सुनील को शो में वापस देखने की डिमांड करते रहते हैं। तो अब फैंस की ये डिमांड पूरी होने वाली है, क्योंकि सालों बाद सुनील फिर से कपिल के साथ एक मंच पर वापस आने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर सलमान ख़ान, सुनील और कपिल के बीच लड़ाई सुलझाने में लगे हुए हैं। सलमान की सुनील के साथ अच्छी बॉन्डिंग है, इसलिए शो के प्रोड्यूसर होने के नाते वो चाहते हैं कि कॉमेडिन फिर से शो में कमबैक करें। मेकर्स भी सुनील को फिर से वापस बुलाने के लिए मेहनत करने में लगे हुए हैं। अब देखना ये होगा कि सुनील क्या फैसला लेंगे?

Exit mobile version