Samagra Bharat News website

दुबई में सनसेट एन्जॉय कर रही हैं मौनी रॉय, समुद्र की लहरों के बीच दिए ग्लैमरस पोज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16फरवरी।
टीवी की दुनिया में नागिन शिवन्या और देवो के देव महादेव में सती के किरदार से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बहुत ही कम समय में अपने दमदार एक्टिंग और डांस के वजह से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। मौनी अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से लोगों को मदहोश करने वाली इस अदाकारा ने एक बार फिर तहलका मचा दिया है।

जी हां मौनी की फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। इस बार भी इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है मौनी दुबई में सनसेट को एन्जॉय करते हुए बीच पर पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।

मौनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ फोटोज शेयर किए हैं जिसमें उनका बोल्ड अवतार दिखाई दे रहा है। बिकिनी में बीच पर सनसेट को एन्जॉय कर रही मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा, “समुद्र में एक सॉन्ग बर्ड की तरह…”

Exit mobile version