Site icon Samagra Bharat News website

झारखंड के लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से एक जवान घायल

A SAD jawan was reported injured in this IED blast near Dundru forest in remote Serengdag police station area of Lohardaga district. One leg of the young man is badly injured.

समग्र समाचार सेवा
लोहरदगा, 16फरवरी।

लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल होने की सूचना है। यह घटना लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुंदरु जंगल के समीप हुआ, इस आईईडी ब्लास्ट में सैट के एक जवान के घायल होने की खबर है। जवान का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हुआ है।

वहीं, घटना के बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों ने दुंदरु मैदान की घेराबंदी करते हुए जवान को वहां पर सुरक्षित रखा है। फिलहाल हेलीकॉप्टर की मदद से जवान को इलाज के लिए रांची ले जाए जाने की बात चल रही है। मामले को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना के बाद लोहरदगा जिले में फिर एक बार नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस को झटका देने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ 158 बटालियन के जवान नक्सल विरोधी अभियान में निकले हुए थे। इस अभियान में सेरेंगदाग थाना के सैट के जवान भी शामिल थे। जवान जैसे ही दुंदरु जंगल के समीप पहुंचे, जवान का पैर आईआईडी के ऊपर पड़ गया। जिससे ब्लास्ट हो गया। इस घटना में जवान का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है।

Exit mobile version