Site icon Samagra Bharat News website

सिंघु बॉर्डर पर SHO पर तलवार से हमला करने वाला आरोपित हरप्रीत गिरफ्तार

Delhi Police have arrested the Nihang protester, who attacked the policemen with a sword on the Singhu border on Tuesday night. Not only this, during this time he ran away with a police jeep. The policemen succeeded in arresting him after hard work.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17फरवरी।

दिल्ली पुलिस ने उस निहंग प्रदर्शनकारी हरप्रीत को धर दबोचा है, जिसने मंगलवार रात को सिंघु बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों पर तलवार से हमला किया था। इतना ही नहीं, इस दौरान वह पुलिस की जीप तक  लेकर भाग गया था। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

जानकारी के मुताबिक आरोपित  हरप्रीत ने पहले सिंघू बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों पर तलवार से हमला किया और एक फिर पुलिसकर्मी की कार भी छीन ली। इसके बाद सूचना मिलने पर जब समयपुर बादली के थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने मुकरबा चौक तक उसका पीछा किया तो उसने उनपर भी हमला कर दिया। बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।  निहंग की पहचान पंजाब के हरप्रीत सिंह के रूप में की गई है। पूरा हादसा मंगलवार रात को हुआ।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपित हरप्रीत के खिलाफ हत्या और चोरी के प्रयास का मामला भी दर्ज है। उससे और पूछताछ जारी है।

Exit mobile version