Site icon Samagra Bharat News website

मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मेरे साथ मिलकर काम किया- किरन बेदी

Kiran Bedi, Deputy Governor of the Union Territory of Puducherry, has been removed from her post for the last nearly five years. Kiran Bedi has tweeted a letter of thanks this morning after being removed from the post of Lt. Governor of Puducherry.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17फरवरी।

पिछले लगभग पांच साल से केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी की उप राज्‍यपाल किरण बेदी को उनके पद से हटा दिया गया है। किरण बेदी ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से हटाए जाने के बाद आज सुबह ट्वीट करके एक धन्‍यवाद पत्र जारी किया है।

 

किरण बेदी ने अपने अपने टि्वटर हैंडल पर पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा है. मैं भारत के उपराज्यपाल के रूप में पुडुचेरी में जीवन भर के अनुभव के लिए भारत सरकार का धन्यवाद करती हूं. मैं उन सभी को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मेरे साथ मिलकर काम किया। मैं संतोष की गहरी भावना के साथ कह सकती हूं कि इस कार्यकाल के दौरान ‘टीम राज निवास’ ने लगन से बड़े जनहित की सेवा करने का काम किया।

किरण बेदी ने अपने ट्वीट के साथ वीडियो पोस्‍ट किया है जिसमें वह अपना संदेश पढ़कर सुना रही हैं। किरण बेदी ने ल‍िखा है, ‘पुदुचेरी के उप राज्‍यपाल के रूप में मेरी यात्रा में शामिल पुदुचेरी की जनता और सरकारी अफसरों को धन्‍यवाद।

बता दें कि वी नारायणसामी सरकार से कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद पुडुचेरी में उत्पन्न हुए राजनीतिक संकट के बीच उपराज्यपाल किरण बेदी को मंगलवार रात को अचानक उनके पद से हटा दिया गया था।

राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता अजय कुमार सिंह द्वारा जारी की गई संक्षिप्त विज्ञप्ति में कहा गया था कि राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि किरण बेदी ”अब पुडुचेरी की उपराज्यपाल नहीं रहेंगी.” राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उपराज्यपाल का पदभार संभालने के बाद से उनकी यह नई जिम्मेदारी प्रभावी हो जाएगी और वह पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नियमित व्यवस्था होने तक इस पद पर रहेंगी।

Exit mobile version