Site icon Samagra Bharat News website

नोएडा पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस की आड़ में चल रहे सेक्‍स रैकेट गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 5 अरेस्‍ट

Noida police, escort service, sex racket gang, 5 arrests including 4 women

समग्र समाचार सेवा
नोएडा, 17फरवरी।

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस की आड़ में चल रहे सेक्‍स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को 4 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देह व्यापार का धंधा करने वाले गिरोह की सरगना रोशनी सोनी, उसके पति दिव्यांश सोनी, शरीफा खातून, मंजू और प्रमिला को थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 54 के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने ग्राहकों से लूटे हुए 3,500 रुपए नकद, एक वैगनआर कार, पांच मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरोह की सरगना रोशनी मूल रूप से असम की रहने वाली है और वह दिल्ली में रहती है. रोशनी ऑनलाइन एस्कार्ट सर्विस चलाती है।

डीसीपी राजेश सिंह ने कहा, नोएडा पुलिस ने कल एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया, जिसने दिल्ली-एनसीआर में एस्कॉर्ट सेवाओं की आड़ में ग्राहकों को लुभाने के बाद कथित तौर पर लूटपाट की. डीसीपी राजेश एस ने कहा, “चार महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वे 1 साल से इस क्षेत्र में सक्रिय थे।”

Exit mobile version