Site icon Samagra Bharat News website

क्रिस मॉरिस बने आईपीएल 2021 के सबसे महंगे खिलाड़ी, राजस्थान ने 16.25 करोड़ में खरीदा

During the players' bid in IPL 2021, Chris Morris of South Africa has received rain. This player has been bought by Rajasthan Royals for 16.25 crores. With this, Chris Morris became the most expensive foreign player sold in IPL history. Before him, Yuvraj Singh has been sold for 16 crores.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,18फरवरी।

आईपीएल 2021 में खिलाडि़यों की बोली के दौरान दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस पर पैसों की बारिश हुई है। इस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा है। इसी के साथ क्रिस मॉरिस IPL इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले युवराज सिंह 16 करोड़ में बिक चुके हैं।

आज बोली के दौरान  ऑस्ट्रेलियाई पेसर झाय रिचर्डसन पर भी पैसों की बारिश हुई। 62 टी-20 मैच का अनुभव रखने वाले इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 1.50 करोड़ था, जिसके उलट उन्हें 14 करोड़ रुपये मिले।

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को आईपीएल के 14वें सत्र के लिए गुरूवार को नीलामी में 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

स्मिथ पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले थे और टीम के कप्तान थे। राजस्थान ने इस बार उन्हें रिलीज कर दिया था। स्मिथ का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।

Exit mobile version