Site icon Samagra Bharat News website

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब इस नए फीचर्स के साथ कर सकेंगे लॉग इन और लॉग आउट

Good news for WhatsApp users, now you will be able to log in and out with this new features

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,18फरवरी।

वॉट्सऐप अपने यूजर के लिए एक नया फीचर लाया है जिसके वजह से अब यूजर को बार-बार मैसज आने से परेशानी नहीं होगी क्योकि अब वॉट्सऐप को फेसबुक की तरह ही लॉग इन और लॉग आउट कर पाएंगे।

जी हां बता दें कि वॉट्सऐप आए दिन अपने ऐप में अपडेट लाता रहता है। अब वॉट्सऐप अपने फीचर में Log Out अपडेट ला रहा है। इससे यूजर्स अपने फोन पर ऐप से ही डायरेक्ट लॉग आउट कर सकेंगे। WABetaInfo के मुताबिक, इस फीचर को अभी पब्लिक नहीं किया है और टेस्टफ्लाइट बीटा प्रोग्राम के तहत इसे अपडेट किया गया है।

Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, आईओएस (IOS) यूजर्स के लिए वॉट्सऐप का नया बीटा वर्जन 2.21.30.16 सामने आया है जिसमें Log Out फीचर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर का हिस्सा होगा और इसकी मदद से यूजर्स अलग-अलग डिवाइस से अपना वॉट्सऐप अकाउंट डिलीट कर सकेंगे।

Exit mobile version