Site icon Samagra Bharat News website

आईपीएल ऑक्शन: जाने किस टीम ने किस खिलाड़ी को कितने रुपये में खरीदा

In the players' auction released in Chennai on Thursday for the Indian Premier League 2021 season, South Africa all-rounder Chris Maurice was joined by Rajasthan Royals with a bid of Rs 16.25 crore. With this, Maurice has become the highest paid foreign player in the IPL. Earlier, the auction for the 2013 season, Kolkata added Rs 15.5 crore.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18फरवरी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया. इसके साथ मौरिस आईपीएल में सबसे अधिक पैसा पाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले 2013 सीजन के लिए हुई नीलामी कोलकाता ने 15.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

मोरिस का बेस ब्राइस 75 लाख रुपये था. मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले उनके लिए बोली लगाई. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर भी मोरिस को फिर से अपने साथ जोड़ने के लिए कूद पड़ा. आरसीबी मोरिस के लिए सात करोड़ रुपये तक की बोली लगा चुका था, लेकिन मुंबई भी पीछे नहीं थी और उसने दक्षिण अफ्रीका आलराउंडर के लिए नौ करोड़ रुपये तक की बोली लगा दी।
लेकिन पंजाब किंग्स मोरिस को अपने जोड़ने के लिए इतना बैचेन था कि वह उन्हें 16.25 करोड़ रुपये तक देने के लिए तैयार हो गया था. इस बोली के साथ ही मोरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने को तैयार थे. राजस्थान रॉयल्स ने फिर 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया. मोरिस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के लिए खेल चुके थे।

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भारत के युवराज सिंह हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स (उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स) ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था. यह आईपीएल का एक रिकार्ड है. सीजन 14 के लिए जब नीलामी शुरू हुई तो आस्ट्रेलिया के ऑलराउंड़र ग्लैन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था लेकिन मौरिस ने उनका रिकार्ड तोड़ दिया।

Exit mobile version