Site icon Samagra Bharat News website

बीजेपी में होंगे शामिल ‘मेट्रो मैन’ई श्रीधरन, व‍िजय यात्रा के दौरान ज्‍वाइन करेंगे पार्टी

E Sreedharan, known as Metro Man, is now going to join politics. E Sreedharan will join BJP. He will formally join the BJP during the party's Vijay Yatra.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18फरवरी।
मेट्रो मैन के नाम से प्रसिद्ध ई श्रीधरन अब राजनीति में शामिल होने जा रहे है। ई श्रीधरन बीजेपी में शामिल होंगे। वे औपचारिक रूप से पार्टी की विजय यात्रा के दौरान बीजेपी को ज्‍वाइन करेंगे।

जानकारी के मुताबिक केरल में बीजेपी की स्‍टेट यूनिट के प्रमुख के सुरेंद्रन के नेतृत्‍व 21 फरवरी से पार्टी की विजय यात्रा शुरू हो रही है. ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन वह 21 फरवरी से केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन की अगुवाई में विजय यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे।

दिल्ली में भारत के विस्तार और महत्वाकांक्षी मेट्रो रेल परियोजना के पीछे बड़ी भूम‍िका में रहे एलटुवलपिल श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि श्रीधरन 31 दिसंबर, 2011 को दिल्ली मेट्रो के प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। सुविख्‍यात भारतीय इंजीनियर को भारत के ‘मेट्रो मैन’ के नाम से जाना जाता है। उन्‍हें भारत के आधुनिक शहरी बुनियादी ढांचे के तहत दिल्‍ली मेट्रो रेल परियोजना के शानदार तरीके से क्रियान्‍वयन के चलते देश में बड़ा सम्‍मान हासिल है।

 

 

Exit mobile version