Site icon Samagra Bharat News website

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि- निवेदिता शेखर

State spokesperson of Rashtriya Janata Dal Women's Cell Nivedita Shekhar lashed out at the central government. He said that the prices of petrol, diesel and domestic LPG have increased drastically

समग्र समाचार सेवा

वाराणसी, 18फरवरी।

राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रवक्ता निवेदिता शेखर ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल और घरेलू रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के बाद लोगो के उपयोग में आने वाली सभी वस्तुए महँगी हो गई। जोकि आम जनता ,गरीब ,किसान,मजदूर,के हिट में नही है पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों की जेब से गाढ़ी कमाई निकाल कर अपनी जेब भर रही है। निवेदिता शेखर ने यहाँ तक बोल दिया कि जनता बर्दास्त नही करेगी। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार उत्पाद शुल्क में कमी करते हुए पेट्रोल डीजल के बढ़े हुए कीमतों में 20 रुपिया प्रति लीटर कमी कर और घरेलू गैस सिलेंडर के कीमतों में 100 रुपए की कमी कर जनता को अविलम्ब राहत दे,अन्यथा राजद राज्यव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Exit mobile version