Site icon Samagra Bharat News website

मत्स्य पालन मंत्रालय की मांग कर फंसे राहुल गांधी, गिरिराज सिंह ने कसा तंज

Referring to the farmers movement and fishermen, Rahul Gandhi said that the government has passed three bills against the farmers who are called the backbone of the country. You might wonder why I am talking about farmers here among fishermen. I consider you people as farmers of the sea.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18फरवरी।

पुडुचेरी के अपने दौरे में राहुल गांधी ने बुधवार को मछुआरों की एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अलग मंत्रालय बनाने की बात कही। राहुल गांधी ने किसान आंदोलन और मछुआरों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने देश की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों के खिलाफ तीन बिल पास किए हैं। आपको आश्चर्य होगा कि मैं यहां मछुआरों के बीच किसानों की बात क्यों कर रहा हूं। मैं आप लोगों को समुद्र का किसान मानता हूं।’

राहुल गांधी ने कहा कि यदि जमीन के किसानों के लिए दिल्ली में मंत्रालय हो सकता है तो फिर समुद्र के किसानों के लिए ऐसा क्यों नहीं हो सकता। राहुल गांधी के इस बयान पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर हमला बोला है।

राहुल गांधी के इसी बयान पर केंद्रीय मंत्री ने एक के बाद एक ट्वीट कर हमला होला। एक अन्य ट्वीट में गिरिराज सिंह ने कहा कि “राहुल जी! मेरा आपसे अनुरोध है कि आप नए मत्स्यपालन मंत्रालय में आएं या मुझे जहां बुलाएं, मैं आ जाता हूं। मैं आपको नए फ़िशरी मंत्रालय के द्वारा पूरे देश तथा पुदुच्चेरी में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताता हूं।”

यही नहीं गिरिराज सिंह ने इटैलियन में भी एक ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज कसा है।

Exit mobile version