Site icon Samagra Bharat News website

विदेशी राजनयिकों के दो दिवसीय दौरे के दौरान श्रीनगर में आतंकी हमला, एक जख्मी

The terror attack comes at a time when a group of diplomats from several European countries and some OIC countries are on a two-day visit to Jammu and Kashmir. This group will take stock of the situation in the Union Territory, especially after the recently held District Development Council (DDC) elections.

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 18फरवरी।

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के सोनवार इलाके में बुधवार शाम को आतंकवादियों ने हमला किया। इस आतंकी हमले में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घायल युवक को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

बता दें कि यह आतंकी हमला उस समय हुआ है, जब कई यूरोपीय देशों और ओआईसी के कुछ देशों के राजनयिकों का एक ग्रुप जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर है। यह ग्रुप केंद्रशासित प्रदेश में खासकर हाल में हुए जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के बाद की स्थिति का जायजा लेगा।

वहीं, सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन मददगारों को गिरफ्तार कर लिया है औऱ उनके पास से आईईडी में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियां बरामद की। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने त्राल के बटागुंड और ददसरा गांवों में एक अभियान चलाया और आतंकवादियों की तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान शफ़ात अहमद सोफी, माजिद मोहम्मद भट और उमर राशिद वानी के रूप में की गई है।

Exit mobile version