Site icon Samagra Bharat News website

चित्रकूट जिले में 13 साल की रेप पीड़िता बनी मां

13-year-old-rape-victims-mother-gave-birth-to-a-baby-girl-in-a-hospital-in-chitrakoot

समग्र समाचार सेवा
चित्रकुट, 19फरवरी।

उत्‍तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में 13 साल की एक नाबालिग रेप पीड़ता ने सरकारी अस्‍पताल में एक बच्‍ची को जन्‍म दिया है। हालांकि, जन्म के कुछ ही समय बाद नवजात बच्‍ची की मौत हो गई। गौरतलब है कि नाबालिग छात्रा के साथ छह माह पूर्व बलात्कार की वारदात हुई थी और पुलिस ने 29 वर्षीय आरोपी को सात फरवरी को जेल भेज दिया था। परिजनों को नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी 5 फरवरी को हुई और इसके बाद उन्होंने FIR दर्ज करवाई थी।

बलात्कार की पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी ने उसे 15 अगस्त 2020 को बहाने से अपने घर बुलाया और जान से मारने की धमकी देकर पहली बार उसके साथ बलात्कार किया था।
कर्वी सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेंद्र त्रिपाठी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय के प्रसव वार्ड में 13 साल की एक लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ समय बाद नवजात शिशु की मौत हो गई।

एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में परिजनों की शिकायत पर सात फरवरी को बलात्कार, पॉक्सो अधिनियम और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सिकंदर उर्फ अमरनाथ तिवारी (29) को जेल भेज दिया गया था।

Exit mobile version