समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19फरवरी।
भारत सरकार में कार्यरत पूर्व नौकरशाह और बाबू धाम ट्रस्ट के संस्थापक श्री अजय प्रकाश पाठक को एशिया-अरब चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने सम्मानित किया है। इसके अलावा चैम्बर ऑफ कॉमर्स की तरफ से उन्हें लाइफटाइम मेम्बरशीप प्रदान की गई है। बैठक में कुवैत के राजदूत जसेम अल नज़ीम और चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन भी मौजूद थे।श्री पाठक को समाज के प्रति अर्पित सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया है।

आपको बता दें श्री पाठक को लगभग 40 वर्षो का प्रसासनिक अनुभव है और श्री पाठक लगभग 17 मंत्रालयों में अपनी सेवाएं दे चुके है। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने भी श्री पाठक को धन्यवाद किया और कहा कि श्री पाठक का अनुभव भी हमारे काम आएगा।
कोरोना काल मे श्री पाठक के द्वारा स्थापित ट्रस्ट बाबू धाम ने बहुत ही अविस्मरणीय कार्य किया है।उनके द्वारा सैनिटीजशन,शिक्षा और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में चलाए गए प्रोग्राम को पूरे देश मे एक पहचान मिली थी।