Site icon Samagra Bharat News website

ओमप्रकाश राजभर विचारमंच ने आयोजित किया क्षत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती समारोह

Today, 19 February, by Om Prakash Rajbhar Vichar Manch Subhaspa, the birth anniversary celebrations of Kshatrapati Shivaji Maharaj Ji were held at Bharalai Shivpur. In which the keynote speaker, State Vice-President Sheshritrap Singh told that this country was run by the thinking and thoughts of Kshatrapati Shivji Maharaj and Suheldev Rajbhar and will go on.

समग्र समाचार सेवा
वाराणसी, 19फरवरी।

आज दिनाँक 19 फरवरी ओमप्रकाश राजभर विचारमंच सुभासपा के द्वारा क्षत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती समारोह भरलाई शिवपुर में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने बताया कि क्षत्रपति शिवजी महाराज और सुहेलदेव राजभर के सोच और विचारों से यह देश चला था और आगे भी चलेगा।

जिस बात को ओमप्रकाश राजभर जी ने 18 साल पहले ही कहा था, लेकिन कोई मानने को तैयार नही था । आज ग्राम प्रधान से लेकर देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक को महापुरुष की जन्म जयंती माननी पड़ी और प्रधानमंत्री जी को गाजीपुर से लेकर बहराइच में कहना की यह देश महाराजा सुहेलदेव जी व क्षत्रपति शिवाजी महाराज की सोच और विचार पर चलेगा। मराठा सम्राट क्षत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास हमेशा ऊर्जावान बनता है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर, जिला प्रमुख महासचिव दिनेश देव राजभर, महानगर प्रभारी जागेश्वर राजभर, छपन राजभर, विजेन्द्र पाल, गोपाल राजभर, आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version