Site icon Samagra Bharat News website

शोपियां में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, बडगाम मुठभेड़ में एसपीओ शहीद

So far 3 terrorists have been killed in an ongoing encounter between Indian security forces and militants in Shopian sector of Jammu and Kashmir.

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर,19फरवरी।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां सेक्‍टर में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सुबह से चल रहे एनकाउंटर में अब तक 3 आतंकियों के मार दिया है। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। सभी आतंकियों के मारे जाने के बाद भी सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी शोपियां में एक घर में छुपे हुए हैं और किसी आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने स्‍थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक टीम तैयार की और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से आत्‍मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग की आवाज से अंदाजा लग गया था कि घर के अंदर तीन से चार आतंकी छुपे हो सकते हैं। कई घंटों तक दोनों ओर से चली फायरिंग के बाद आखिरकार तीन आतंकी मारे गए। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर स्थित बडगाम के बीरवा में चल रहे एनकाउंटर के दौरान राज्य पुलिसकर्मी एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ शहीद हो गए। वहीं एक अन्य सुरक्षाकर्मी मंज़ूर अहमद घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के बडगाम के बीरवाह इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि पुलिस और सुरक्षाबल फिलहाल मौके पर हैं।

Exit mobile version