Site icon Samagra Bharat News website

पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के मूल्य वृद्धि के विरोध में सपा ने बांटे गुलाब के फूल

SP distributed roses against petrol, diesel and cooking gas price hike

समग्र समाचार सेवा
वाराणसी,19फरवरी।

समाजवादी पार्टी के कैंट विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव की अगुवाई में सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ गिरजाघर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल भरवाने आ रहे नगरवासियों को खुद की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर देश की मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गुलाब के फूल देकर उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि अपने दिल और जेब को और मजबूत कर ले क्योंकि मोदी सरकार जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दाम 100 के पार कर देगी।
समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियों को लेकर अपना रोष प्रकट किया।
तख्तियों पर लिखा था- महंगाई डायन खाय जात है

Exit mobile version