Site icon Samagra Bharat News website

चित्रकूट में बन रहा देश का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट, योगी सरकार ने दी रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम को तेजी

The airport of Chitrakoot, a religious place associated with Lord Shri Ram situated on the border of Madhya Pradesh, will not only be the state but one of the most beautiful airports in the country.

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 19फरवरी।

मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित भगवान श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थल चित्रकूट का हवाई अड्डा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में से एक होगा। विंध्याचल पर्वत श्रृंखला के बीच पहाड़ी पर बना और विस्तारीकरण की प्रक्रिया से गुज़र रहा चित्रकूट एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही यहाँ से उड़ाने शुरू हो जाएँगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समग्र विकास की परिकल्पना के अनुरूप चित्रकूट एयरपोर्ट का अपना महत्व है। इसका महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है,, क्योंकि बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को शीर्ष प्राथमकिता पर रखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने जिस तरह चित्रकूट को डिफेन्स कॉरिडोर के छह नोड्स में से एक बनाया और यहीं से 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की शुरुआत भी की। इन लॉजिस्टिक्स को देखते हुए चित्रकूट एयरपोर्ट की आने वाले समय में बहुत बड़ी भूमिका होगी।

विंध्य रेंज की एक पहाड़ी पर बना ‘टेबल टॉप’ एयर पोर्ट योगी की महत्वाकांक्षी योजना का अंग है जिसके तहत भारत सरकार की ‘रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘ को बढ़ावा देना है। जिस तरह एक पहाड़ी पर यह बना है, उससे इसकी सुंदरता देश के किसी भी एयरपोर्ट के सौंदर्य को पीछे छोड़ती नज़र आती है। लगभग 260 एकड़ भूमि पर बने इस एयरपोर्ट पर 1475 मीटर लम्बा और 23 मीटर चौड़ा रनवे बन रहा है जो पहले से बने रनवे का विस्तार होगा।

कार्ययोजना के अनुरूप नए टर्मिनल, एप्रन , एयर ट्रैफिक कण्ट्रोल के भवन और कार पार्किंग पर कार्य चल रहा है। लगभग 92 करोड़ रूपए की इस परियोजना के लिए सरकार 50 करोड़ रूपए जारी कर चुकी है। मुख्यमंत्री का निर्देश भी है कि पैसे की कमी से कोई भी विकास परियोजना बाधित नहीं होने दी जाएगी।

Exit mobile version