Site icon Samagra Bharat News website

बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले आज पहुंची केंद्रीय बल की 12 कंपनियां

12 companies of the Central Armed Police Force (CAPF) reached here on Saturday before the announcement of assembly elections in Bengal. Elections for the state's 294-member assembly are expected in April-May.

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता,20फरवरी।
बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही शनिवार को यहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 12 कंपनियां पहुंच गईं। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि दो कंपनियां रेलगाड़ी से दुर्गापुर पहुंची, जिसमें में से एक कंपनी को बीरभूम और एक कंपनी को बांकुड़ा जिले में भेजा गया है। वहीं, एक कंपनी बर्द्धमान पहुंची है। उन्होंने बताया कि हावड़ा के नजदीक डानकुनी भी सुरक्षाबलों की पांच कंपनिया पहुंच चुकी हैं। वहीं, चार अन्य कंपनियां रेलगाड़ी से कोलकाता स्टेशन पहुंची हैं। इन सभी को उत्तर व दक्षिण 24 परगना समेत अन्य संवेदनशील जिलों में तैनात किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक यहां जम्मू-कश्मीर से सुरक्षा बलों को बुलाया गया है और वे उन इलाकों में जा रहे हैं जो अधिक संवेदनशील है। रेलवे स्टेशन पर राज्य में आ रहे सुरक्षाकर्मियों का स्वागत करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और बंगाल पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 25 फरवरी तक बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 125 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 60 कंपनियां, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 30 कंपनियां, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) की पांच-पांच कंपनियां बंगाल पहुंचेंगी।

बता दें कि चुनाव प्रचार शुरू होने में कोई दिक्कत ना आए इसको ध्यान में रखते हुए केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।

 

Exit mobile version