Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस अध्यक्ष ने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार पर साधा निशाना, बोले- जहां भी दिखें, वहीँ काले झंडे दिखाएंगे

The Maharashtra Congress has targeted Amitabh Bachchan and Akshay Kumar to keep silence on the farmers movement and petrol-diesel

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 20 फरवरी।
देश में लगभग 3 माह से चल रहे किसान आंदोलन और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों और महंगाई के साथ ही कई और मुद्दों को लेकर चुप्पी साधे रहने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने इन दोनों अभिनेताओं को कागज़ का शेर करार देते हुए कहा कि हम उनका विरोध करेंगे। अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज़ होने पर या जहां भी देखे जाएंगे, वहीँ काले झंडे दिखाए जायेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस के इस ऐलान के बाद अमिताभ बच्चन के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मैं अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के खिलाफ नहीं हूं, बल्कि उनके कामों के खिलाफ हूं। ये दोनों ने असली हीरो नहीं हैं। अगर ये होते तो उन लोगों के साथ खड़े होते जो मुश्किल में हैं। अगर ये कागज़ के शेर बने रहना चाहते हैं तो बने रहें हमें कोई दिक्कत नहीं हैं।

नाना पटोले ने कहा कि हम पीछे नहीं हटेंगे। ये दोनों अभिनेता जहां भी दिखेंगे, उन्हें काले झंडे दिखाएंगे। इनकी फिल्म रिलीज़ होने पर काले झंडे दिखाए जाएंगे। हम लोकतांत्रिक तरीकों से इनका विरोध करेंगे। क्योंकि हम गोडसे वाले नहीं हैं, बल्कि गांधी वाले हैं। इस बयान के बाद अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बता दें कि कांग्रेस ने दावा किया है कि अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार केंद्र में कांग्रेस की सरकार होने के दौरान पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों और महंगाई को लेकर आलोचना करते थे लेकिन वे अब चुप्पी साधे हुए है जबकि पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें 100 रुपए पहुँच चुकी हैं।

Exit mobile version