Site icon Samagra Bharat News website

देश में फिर बढ़े कोरोना वायरस के मामले, 24 घंटे में 13,993 नए मरीज

In the country today, new cases of corona infection have increased again on Saturday. In the last 24 hours, 13,993 new cases of COVID-19 have come, while 10,307 patients have been cured.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20फरवरी।
देश में आज शनिवार को फिर कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 13,993 नए मामले आए हैं, जबकि 10,307 मरीज ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 101 और लोगों की मौत हुई. वहीं, देश में एक करोड़ सात लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है।
देश में करीब 22 दिनों के बाद संक्रमण के 14,000 के आसपास मामले आए हैं। इससे पहले 29 जनवरी को 18,855 मामले आए थे।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 के 13,993 नए मामले आए और संक्रमण से 101 और लोगों की मौत हुई. नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 1,09,77,387 हुई और मृतक संख्या 1,56,212 हुई है।

देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति
कुल केस : 1,09,77,387
कुल ठीक हुए : 1,06,78,048
मृतक संख्‍या : 1,56,212
सक्र‍िय केस : 1,43,127

Exit mobile version