Site icon Samagra Bharat News website

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आज 6वीं मीटिंग, पीएम मोदी ने कहा बजट पर सकारात्मक ​प्रतिक्रिया ने बताया देश का मूड

Prime Minister Modi said that the kind of positive response that came on this year's budget, he has told what the country's mood is. The country has made up its mind to move fast.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20फरवरी।
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आज मीटिंग है। इसकी अध्‍यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे है। इस मीटिंग में पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टर अमरिंदर सिंह शामिल नहीं रहे।
बता दें कि यह परिषद सरकार के थिंक टैंक की शीर्ष संस्था है. सभी मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इसके सदस्य हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष के बजट पर जिस तरह की सकारात्मक ​प्रतिक्रिया आई, उसने बता दिया कि देश का मुड क्या है। देश तेजी से आगे बढ़ना मन बना चुका। देश अब समय नहीं गंवाना चाहता। देश के मन को बनाने में देश का युवा मन बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। इस बार के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दिए फंड की भी काफी चर्चा हो रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाला ये खर्च देश की अर्थव्यवस्था को कई स्तर पर आगे बढ़ाने का काम करेगा और रोजगार के कई अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान, एक ऐसे भारत का निर्माण का मार्ग है जो न केवल अपनी आवश्यकताओं के लिए बल्कि विश्व के लिए भी उत्पादन करे और ये उत्पादन विश्व श्रेष्ठता की कसौटी पर भी खरा उतरे।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बैंक खाते खुलने, टीकाकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि, मुफ्त बिजली कनेक्शन और मुफ्त गैस कनेक्शन से गरीबों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। 2014 के बाद से गांव और शहरों को मिलाकर 2 करोड़ 40 लाख से ज़्यादा घरों का निर्माण किया गया है। देश के 6 शहरों में आधुनिक तकनीक से घर बनाने का एक अभियान चल रहा है। एक महीने में नई तकनीक से अच्छे घर बनाने के नए मॉडल तैयार होंगे। पानी की कमी और प्रदूषित पानी से होने वाली बीमारी लोगों के विकास में बाधा न बने इस दिशा में मिशन मोड में काम हो रहा है। जल मिशन के बाद से साढ़े 3 करोड़ से भी अधिक ग्रामीण घरों को पाइप वाटर सप्लाई से जोड़ा जा चुका है।

कोरोना काल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने कोरोना कालखंड में देखा कि कैसे राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर काम किया। इससे देश सफल हुआ। दुनिया में भारत की एक अच्छी छवि का निर्माण हुआ।आज जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है तब गवर्निंग काउंसिल की बैठक और महत्वपूर्ण हो गई है। मैं राज्यों से आग्रह करूंगा कि आज्दी के 75 वर्ष के लिए अपने-अपने राज्यों में समाज के सभी लोगों को जोड़कर समितियों का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि भारत के विकास की नींव यह है कि केंद्र और राज्य एक साथ काम करते हैं और एक निश्चित दिशा की ओर बढ़ते हैं और कोऑपरेटिव फेडरलिज्म को और अधिक सार्थक बनाते हैं। यही नहीं, हमें न केवल राज्यों बल्कि जिलों में भी प्रतिस्पर्धी, कोऑपरेटिव फेडरलिज्म लाने की कोशिश करनी होगी।

Exit mobile version