Site icon Samagra Bharat News website

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज क्या है रेट

Petrol and diesel prices in the country are skyrocketing today. After this, petro has become expensive by 39 paise and diesel 37 paise per liter in the capital Delhi.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20फरवरी।

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आज 12वें दिन आसमान छू रहे है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रो 39 पैसे और डीजल 37 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल के भाव 90.58 रुपये प्रतिलीटर और डीजल 80.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बता दें कि शुक्रवार के दिन ही पेट्रोल 90 रुपये प्रतिलीटर की दर को पार कर गया था. लेकिन अब डीजल भी 80 रुपये प्रतिलीटर की सीमा को पार कर चुका है।

पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ने के साथ ही रसोई गैस के दाम में भी वृद्धि देखने को मिल रही है. ऐसे में आम आदमी को तेल व गैस के बढ़ते दाम खूब परेशान कर रहे हैं. साथ ही उद्योग-धंधों से संबंधित कंपनियों पर भी इसका असर पड़ रहा है. क्योंकि तेल के दामों में वृद्धि होने से प्रोडक्शन खर्च बढ़ रहा है. जिसके बाद बाजार में सामान लोगों को थोड़े अधिक कीमतों पर उपलब्ध होंगे।

Exit mobile version