Site icon Samagra Bharat News website

अचानक मुंबई में बढ़े कोरोना मामले, 1305 इमारतों को किया गया सील

Cases of corona infection in Mumbai have suddenly increased, due to which BMC has resumed vigor. Under which 1305 buildings in Mumbai have been sealed.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 20फरवरी।
मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामलों से अचानक से तेजी आई है, इस कारण बीएमसी ने फिर से सख्ती शुरू कर दी है। जिसके तहत मुंबई में 1305 इमारतों को सील कर दिया गया है। बता दें कि इन इमारतों में 71,838 परिवार रहते हैं। अचानक मुंबई में 2749 कोरोना के नए मामलें आए है जिसके बाद बीएमसी ने यह फैसला लिया।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार के दिन कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए। इन दिशानिर्देशों में कहा गया कि यदि किसी भी बिल्डिंग में पांच या उससे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले मिलते हैं तो उस बिल्डिंग को सील कर दिया जाएगा।

तीन महीने बाद ऐसा हुआ जब महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6,000 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण के 6112 नए मामलों में अधिकतर अकोला, पुणे और मुंबई से सामने आए हैं। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही थी। जिसके बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं।

Exit mobile version