Site icon Samagra Bharat News website

पटौदी खानदान में फिर गूंजी किलकारियां, करीना कपूर ने बेटे को दिया जन्म

Kareena Kapoor has given birth to her second baby on Sunday (21 February). Saif Ali Khan becomes the father of a fourth child.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 21 फरवरी।
करीना कपूर ने आज रविवार (21 फरवरी) को अपने दूसरे बेबी को जन्म दिया है। सैफ अली खान चौथे बच्चे के पिता बन गए हैं।

करीना कपूर खान को कल रात ब्रिज कैंडी अस्पताल (मुंबई) में भर्ती कराया गया था। सैफ अली खान और करीना कपूर ने अगस्त 2020 में एक बयान में घोषणा की थी कि वे दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। करीना कपूर की डिलीवरी डेट 15 फरवरी की बताई जा रही थी. ऐसे में एक्ट्रेस के फैन बीते कुछ दिनों से इस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

बता दें कि अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान करीना काफी एक्टिव रहीं। वह लगातार शारीरिक रूप से भी सक्रिय हैं और उन्हें घूमते-घामते देखा जाता रहा है। वहीं करीना ने कई अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए भी देती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में उन गिफ़्ट्स की झलक भी थी, जो नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए दोस्तों ने भेजे।

Exit mobile version