Site icon Samagra Bharat News website

अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी ने कुछ अलग अंदाज में दिखाई बेटे की पहली झलक

Anita Hasanandani and her husband Rohit Reddy have shown their first glimpse of their son. But he has presented a glimpse of his son in a different way, which remains the subject of discussion.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 22फरवरी।
अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। लेकिन उन्होंने अपने बेटे की झलक कुछ अलग ही अंदाज में पेश किया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि नागिन की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी हाल ही में मां बनी हैं। मां बनने के बाद पहली बार उन्होंने अपनी बेबी और अपने पति रोहित रेड्डी की तस्वीरें शेयर की है। अनीता हसनंदानी जिस वक्त मां बनी थी उस दौरान उनकी करीबी दोस्त एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो और फोटो शेयर किए थे। और अब एक्ट्रेस ने खुद अपने बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर दिखा दी है।

 

अनीता हसनंदानी ने एक वीडियो में शेयर किया है। जिसमें बेबी बंप पर एक बम की फोटो बनी हुई है जिसपर उनके पति रोहित रेड्डी आग लगाते हैं. इसके बाद जब ये बम फट जाता है तो उनके हाथ में उनका प्यारा सा बेटा आरव कपल की गोद में होता है। अनीता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘और हमारा बच्चा AARAVV 9/02/2021 को आ गया है।’ जबकि रोहित ने साझा किया, ‘AARAVV आ गया है!

Exit mobile version