Site icon Samagra Bharat News website

गोवा में नगर निगम और नगर पालिका परिषद के चुनाव की तारीखों का ऐलान..

The dates for the election of the Municipal Corporation and Nagar Palika Parishad in Goa have been announced. The state will go to polls on March 20. State Election Commissioner Chokha Ram Garg said that elections for 11 municipal councils of Goa and one municipal corporation will be held on March 20.

समग्र समाचार सेवा
गोवा, 22फरवरी।

गोवा में नगर निगम और नगर पालिका परिषद के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में 20 मार्च को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त चोखा राम गर्ग ने बताया कि गोवा की 11 नगर पालिका परिषद और एक नगर निगम के लिए चुनाव 20 मार्च को होंगे।

बता दें कि पिछले साल होने वाले मतदान कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिए गए थे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त चोखा राम गर्ग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “11 नगर पालिका परिषदों और पणजी शहर के निगम के चुनाव 20 मार्च को सुबह 8 से शाम 5 बजे के बीच होंगे। कोरोना पॉजिटिव रोगियों को शाम 4 से 5 बजे के बीच मतदान करने की अनुमति होगी.” अधिकारी ने यह भी कहा कि एक ही दिन में एक नगरपालिका परिषद वार्ड और 22 पंचायत वाडरें के लिए उपचुनाव भी होंगे।

Exit mobile version