Site icon Samagra Bharat News website

मरीन ड्राइव के पास होटल में मिला सांसद मोहन डेलकर का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

The sensation has spread after the body of MP Mohan Delkar was found in a hotel in Mumbai. The body of Mohan Delkar was found in a hotel near Marine Drive in Mumbai.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 22फरवरी।
मुंबई के एक होटल में सांसद मोहन डेलकर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मोहन डेलकर का शव मुंबई के मरीन ड्राइव के पास एक होटल में मिला है। मोहन डेलकर दादर नगर हवेली से निर्दलीय सांसद थे।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। मौत की वजह पता करने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, पुलिस होटल की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है।

फिलहाल, पुलिस को जांच में मौके से कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस सांसद की मौत को आत्महत्या मान रही है। हालांकि अभी पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार, सभी बिंदुओं से मामले की जांच की जा रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसी के आधार पर आगे की जांच की दिशा तय होगी।

Exit mobile version