Site icon Samagra Bharat News website

असम के धेमाजी में पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- पिछली सरकारों ने किया सौतेला व्यवहार

Prime Minister Narendra Modi is on a tour of Assam. Addressed a rally in Dhemaji, Assam. In Dhemaji's Silapathar, PM Modi dedicated many important projects to the country

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22फरवरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर हैं। असम के धेमाजी में एक रैली को संबोधित किया। धेमाजी के सिलापाथर में पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाए देश को समर्पित की और कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यहां पीएम मोदी ने कहा कि इन सारे प्रोजेक्ट्स से असम और नार्थ ईस्ट में लोगों का जीवन आसान होगा और नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकरा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है।

इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने बेटियों की शिक्षा के लिए बड़े तौर पर काम किए। असम के साथ पहले की सरकारें सौतेला व्यवहार करती थीं। अब ऐसा नहीं हो रहा है।
पीएम ने कहा कि आत्मनिर्भर असम के किसानों, असम के मछुआरे हों, हर किसी के लिए काम कर रहे हैं। असम विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। असम में बेहद संभावनाएं हैं। एकलव्य स्कूल का लाभ भी असम को मिलेगा।
बता दें कि मार्च के पहले हफ्ते में चुनाव के लिए तारीखें घोषित होंगी।

Exit mobile version