Site icon Samagra Bharat News website

निधन के 8 महीने बाद सुशांत सिंह राजपूत को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

He has been awarded "The Best Actor Award" nearly 8 months after the death of the country's favorite actor Sushant Singh Rajput. Even after so much time, Sushant is still alive in the hearts of people. His fans have not forgotten his favorite actor till now.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22फरवरी।

देश के चहेते एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के लगभग 8 महीने उन्हें “द बेस्ट एक्टर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। इतने समय बीत जाने के बाद भी सुशांत आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। उनके फैन्स अब तक अपने फेवरेट एक्टर को भुला नहीं पाए हैं।

सोशल मीडिया पर आज तक सुशांत की याद में लोग पोस्ट शेयर करते रहते हैं, मगर इस बार उनके चाहने वालों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आई है। जी हां एक्टर के निधन के बाद उन्हें बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर के ख़िताब से नवाज़ा गया। सुशांत को उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के लिए ये सम्मान मिला है।

बता दें कि हाल ही में आयोजित हुए इस अवार्ड समारोह में कई दिग्गज सेलेब्स शामिल हुए थे। फिल्मों से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारें इस इवेंट का हिस्सा थे। जहां एक तरफ सुशांत को मिले इस सम्मान से उनके फैन्स इमोशनल हो गए हैं। वही कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सुशांत को यह इंडस्ट्री पहचान नहीं पाई तो एक और यूजर ने कहा- बड़ी देर लगा दी टैलेंट पहचानने में।

बताते चलें कि दादा साहब फाल्के अवार्ड्स समारोह में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अजय देवगन स्टारर ‘तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर’ को मिला है। ‘लक्ष्मी’ के लिए बेस्ट एक्टर अक्षय कुमार को चुना गया तो वहीं फिल्म ‘छपाक’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दीपिका पादुकोण को मिला है।

Exit mobile version