Site icon Samagra Bharat News website

व्यापारियों ने लगाई गुहार, G.S.T संकट को दूर करे सरकार

Purvanchal under the leadership of Shri Vijay Kapoor and Mandal General Secretary Mukesh Jaiswal, Chairman (Chief Entrepreneur) of Varanasi Circle, Uttar Pradesh Industry Trade Delegation (Kachal Group), seeking simplification in GST and simple legislation for small traders away from corporate houses In the biggest food market, Visheshwarganj, a poster banner was held in hand.

समग्र समाचार सेवा
वाराणसी, 22 फरवरी।

जीएसटी में सरलीकरण और कारपोरेट घरानों से हटकर छोटे व्यापारियों के लिए सरल कानून बनाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ( कंछल गुट ) वाराणसी मंडल के अध्यक्ष (प्रमुख उद्यमी ) श्री विजय कपूर एवं मंडल महासचिव मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में पूर्वांचल की सबसे बड़ी खाद्य मंडी विशेश्वरगंज में हाथों में पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर वाराणसी के मंडल अध्यक्ष (प्रमुख उद्यमी) विजय कपूर एवं मंडल महासचिव मुकेश जायसवाल ने कहा कि जीएसटी को आए लगभग 3 साल हो गए और इन 3 सालों में इसमें एक हजार से ज्यादा बदलाव हुआ। जिसका पता शायद सरकार को भी नहीं होगा। बदलाव पर बदलाव फाइल का अंबार लगता गया। मगर व्यापारियों को राहत नहीं मिला।

लॉकडाउन के बाद बाजार को गति देने के लिए सरकार भले ही पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने की दिशा में कारगर कदम उठा रही है। मगर जीएसटी में ई-वे बिल सहित अनेक अव्यवहारिक प्राविधानो ने उद्योग व्यापार जगत को संकट में डाल दिया। जिसके कारण व्यापारी वर्ग परेशान है। ई-वे बिल के नियमों को लेकर व्यापारियों ने कहा कि इसमें 200 फ़ीसदी पेनाल्टी का प्रावधान हो गया है। साथ ही राशि न देने पर माल बेचकर राशि वसूलने का नियम भी रखा गया है।

नए नियम के मुताबिक किसी भी सामान को 24 घंटे में 200 किलोमीटर तक पहुंचाना है। पहले यह 100 किलोमीटर था। ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि संभवत कभी-कभी रास्ते में गाड़ी खराब हो जाती है, ड्राइवर अस्वस्थ हो जाता है, धरना-प्रदर्शन या रोड जाम के कारण घंटों गाड़ी जाम में फंसी रह जाती है। ऐसी स्थिति में 24 घंटे के अंदर 200 किलोमीटर का मानक पूरा ना होने के कारण उनके ऊपर कार्यवाही की फांस तनने की संभावना बनी रहती है। इन विषम परिस्थितियों को देखते हुए सरकार जीएसटी में सरलीकरण करके व्यापारियों को राहत प्रदान करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कपूर, मुकेश जायसवाल, नंदकुमार टोपी वाले, अनिल केसरी, राजेश केसरी,अशोक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अनिल सोनी, नितिन टंडन, राजीव खन्ना, अमरेश जायसवाल, सुनील अहमद खान, डॉ० मनोज यादव, राजेश श्रीवास्तव, जगमोहन पाठक, विकास जायसवाल, कुलदीप जायसवाल, पप्पू यादव, सहित कई व्यापारी शामिल थे।

Exit mobile version