Site icon Samagra Bharat News website

लाल किला हिंसा के 2 और आरोपी मोहिंदर और मनदीप गिरफ्तार

Delhi Police has arrested two more accused from Jammu in the violence on the Red Fort on 26 January during a tractor rally taken out in protest against the agricultural law.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,23फरवरी।
कृषि कानून के विरोध में निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान 26 जनवरी के दिन लाल किला पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के नाम मोहिंदर सिंह और मनदीप सिंह है। जम्मू एंड कश्मीर यूनाइटेड किसान फ्रंट के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह 26 जनवरी की हिंसा के मामले में जम्मू से हिरासत में लिए गए पहले शख्स हैं। वह जम्मू शहर के चाठा के निवासी हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सोमवार देर रात हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया।

हालांकि मोहिंदर सिंह के परिवार ने उन्हें निर्दोष बताया है और तत्काल उनकी रिहाई की मांग की है।
उन्होंने दावा किया कि जब हिंसा हुई तब वो लाल किले पर नहीं, बल्कि दिल्ली की सीमा पर थे। उन्होंने कहा कि वह एसएसपी के पास अकेले गए थे क्योंकि उन्हें कोई डर नहीं था। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।

Exit mobile version