Site icon Samagra Bharat News website

भरूच की फैक्ट्री में लगी आग, 15 km तक गुंजे बड़े धमाके की आवाज

समग्र समाचार सेवा
गुजरात, 23फरवरी।
गुजरात के भरूच जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। जिले के झगड़िया स्थित केमिकल कंपनी यूपीएल-5 प्लांट में बड़े धमाके के साथ आग लग गई. इस धमाके और आग की चपेट में आने से कम से कम 24 लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह के दो बजे हुई है, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच चुकी हैं जो आग पर काबू पाने की कोशिश की कर रही हैं. यह हादसा कंपनी के सीएम नामक प्लांट में हुआ है. धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज 15 किलोमीटर तक सुनाई दी थी. वहीं धमाके के कारण आसपास के गांव में रहने वाले लोगों को भूकंप जैसा महसूस हुआ, इस कारण कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

पीएल कंपनी में धमाके के बाद लगी आग के कारण 24 कर्मचारी घायल हो गए हैं. उन्हें भरूच और वडोदरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Exit mobile version