Site icon Samagra Bharat News website

नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह से जारी किया पहला ऑडियो-वीडियो संदेश

The US space agency NASA released the first audio from Mars today. This audio was taken by NASA's Perseverance Rover. It recorded the sound of winds. Apart from this, NASA has also released the first video of the rovers landing on the red planet (Mars). The US space agency reported that the microphone was not working during the rover's landing on the Mars surface. However, the microphone began capturing audio as the rover landed on Mars.

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन,23फरवरी।

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने आज यानि सोमवार को मंगल ग्रह से पहला आडियो जारी किया। यह ऑडियो नासा के पर्सिवियरेंस रोवर द्वारा लिया गया है। इसमें हवाओं की आवाज रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा नासा ने लाल ग्रह (मंगल) पर रोवर्स की लैंडिंग का पहला वीडियो भी जारी किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि रोवर की मंगल ग्रह की सतह पर लैंडिंग के दौरान माइक्रोफोन काम नहीं कर रहा था। हालांकि, रोवर के मंगल पर उतरने के साथ ही माइक्रोफोन ऑडियो कैप्चर करने लगा।

पर्सिवियरेंस के कैमरा और माइक्रोफोन सिस्टम के लीड इंजीनियर डेव ग्रुएल ने कहा, “10 सेकंड के ऑडियो में आप जो आवाज सुन रहे हैं दरअसल वह हवा का झोंका है, जिसे मंगल ग्रह की सतह पर माइक्रोफोन द्वारा रिकॉर्ड किया गया और पृथ्वी पर हमें भेजा गया है।”

नासा की ओर से जारी हाई डेफिनेशन वीडियो में, पर्सिवियरेंस रोवर एक लाल और सफेद रंग के पैराशूट के सहारे सतह पर उतरते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो 3 मिनट 25 सेकंड का है।

Exit mobile version