Site icon Samagra Bharat News website

मध्यप्रदेश के इंदौर में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े टैंकर में घुसी कार, छह लोगों की मौत

Madhya Pradesh is not taking the name of halting accidents. Innocent people are losing their lives in a road accident. A car rammed into a fuel tanker parked on the roadside at Talavali Chanda in the Lasudia police station area of Indore in Madhya Pradesh, leading to the painful death of six people in the car.

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 23फरवरी।

मध्यप्रदेश दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन सड़क हादसे में मासूम लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। मध्यप्रदेश के इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा में तेज रफ्तार एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ईंधन टैंकर में जा घुसी जिससे कार में सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि हादसे में मारे गए लोगों की उम्र महज 18 से 28 साल के बीच है।

लसुड़िया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भीषण हादसा उस समय हुआ, जब तलावली चांदा क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़े ईंधन टैंकर से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर जा टकराई। दुर्घटना की विकरालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार सभी छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ऋषि पंवार, सूरज, चंद्रभान रघुवंशी, सोनू जाट, सुमित सिंह और देव के रूप में हुई है। ये लोग इंदौर के ही रहने वाले थे और बाहरी मांगलिया क्षेत्र से शहर की ओर आ रहे थे।

Exit mobile version