Site icon Samagra Bharat News website

केरल के अलप्पुझा जिले में दो संगठनों की झड़प में आरएसएस कार्यकर्ता की मौत, भाजपा और हिंदू संगठन ने बुलाया बंद

A Rashtriya Swayamsevak Sangh activist was killed in a clash between two groups in Kerala's Alappuzha district on Wednesday night.

समग्र समाचार सेवा
अलप्पुझा, 25फरवरी।
केरल के अलप्पुझा जिले में बुधवार रात को दो समूहों के बीच हुई झड़प में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चेर्थला के पास नगमकुलनगरा इलाके में आरएसएस और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI)के बीच हुई झड़प में संघ के कार्यकर्ता नंदू की मौत हो गई।

एसडीपीआई इस्लामिक संगठन पीएफआई (PIF)की राजनीतिक इकाई है. पुलिस ने बताया कि झड़प में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. हालांकि, उसने मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं की।
कार्यकर्ता की मौत के बाद आरआरएस कार्यकर्ताओं ने बंद का एलान किया है। कुछ हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर एसडीपीआई कार्यकर्ताओं द्वारा आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बंद करने का फैसला लिया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष एमवी गोप कुमार ने बताया कि इस घटना के विरोध में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अलप्पुझा जिले में बंद रहेगा।

जानकारी के मुताबिक जिस कार्यकर्ता की इस झड़प में मौत हुई थी उसका नाम नंदू है, जिसकी उम्र 26 साल की थी।

Exit mobile version