Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी ने नरेश टिकैत के बयान का किया पलटवार, बोले- टिकैट साहब ने किसानों के विषय में ना बोल कर व्यक्तिगत टिप्पणी की है ….

Other laws from child marriage to the same were enacted over time by State Minister of BJP Kisan Morcha Siddharth Awasthi in a press

कपिल सिंह

समग्र समाचार सेवा

बाराबंकी, 25 फऱवरी।

समय के साथ में कानून बनते रहते हैं कानून की मांग कोई नहीं करता है जैसे बाल विवाह से लेकर अन्य कानून समय के साथ ही बनाए गए यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी ने एक प्रेस वार्ता में कही। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के एक बयान पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी ने पलटवार करते हुए कहा कि टिकैट साहब ने किसानों के विषय में ना बोल कर व्यक्तिगत टिप्पणी की है वह भी ऐसे व्यक्ति के ऊपर जो हमारे बाराबंकी जनपद के हैदर गढ़ विधानसभा से विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं साथ में देश के बड़े-बड़े पद पर पदासीन रह चुके हैं और वर्तमान में है भी।दरअसल में पूरा मामला 24 फरवरी का है जब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने महापंचायत में कहा कि राजनाथ सिंह को पिंजरे का तोता बनाया गया अगर राजनाथ सिंह को सरकार आजादी दे तो हमारी गारंटी है कल फैसला हो जाएगा इसी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम लिए कहा कि टिकैत साहब को ऐसे व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए भारतीय जनता पार्टी और बाराबंकी जनमानस बिल्कुल इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। कानून बनाए गए हैं थोपे नहीं गए और यह कानून किसान के हित में इससे किसानों को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। उन्होंने नरेश टिकट पर तंज़ कसते हुए कहा कि उनकी सोच सामंतवादी है भाजपा सेवक है ना कि शोषक भाजपा किसी भी दबाव में आने वाली नहीं है। टिकैट साहब आकर चले गए और बाहरी लोगों के दम पर जैसे पश्चिम में आग फैलाई है वह पूर्व में भी फैलाना चाहते हैं। झूठों का जखीरा ज्यादा दिन नहीं चलेगा जनता भ्रमित नहीं होगी निर्णय लेने में अगर क्षमता है तो केवल मोदी जी और योगी जी के सरकार में है। प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी ने कहा कि आज हमारे शासक स्वयंसेवक हैं क्योंकि यह लोग कभी चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए हमारा सौर मांस वाले भारतीय जनता है किसान आंदोलन के नाम पर झूठ फैलाने वाले लोग जान ले हमारे पीछे हमारे साथ पूरी भारतीय जनता खड़ी है अब झूठ फैलाना बंद कर इसको अब रोक ले नहीं तो बहुत देर हो जाएगी शायद घर वापसी का मौका ना मिले टिकैत साहब को।

Exit mobile version