Site icon Samagra Bharat News website

भारत में फिर बढ़े कोरोना के मामलें, 16,738 नए केस के साथ एक्टिव मरीजों की संख्‍या 1 लाख 51 हजार के पार

Corona virus cases are increasing again in the country. Number of active patients in India after 16,738 new cases of Kovid-19 in the last 24 hours

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25फरवरी।
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,738 नए मामले सामने आने के बाद भारत में एक्‍ट‍िव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 1,51,708 हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में भारत 138 लोगों की मौत भी हो गई है, जिससे कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,56,705 हो गई है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 16,738 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,10,46,914 हो गए. वहीं 138 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,56,705 हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा जानकारी में बताया कि देश में अभी 1,51,708 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 1,07,38,501 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की ताजा स्‍थ‍िति
कुल केस: 1,10,46,914
कुल डिस्‍चार्ज : 1,07,38,501
कुल मृतक संख्‍या : 1,56,705
सक्रिय मरीज: 1,51,708
कुल वैक्‍सीनेशन : 1,26,71,163

Exit mobile version