Site icon Samagra Bharat News website

18 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, 19 नवंबर को हुए थे बंद

The kaput of world-renowned Badrinath located in the Garhwal Himalayas of Uttarakhand will be opened on May

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 25फरवरी।
उत्तराखंड के गढवाल हिमालय में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष 18 मई को खोला जाएगा। बता दें कि बदरीनाथ मंदिर को खोले जाने का मुहूर्त मंगलवार को बसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राजवंश के दरबार में आयोजित समारोह में निकाला गया।

बता दें कि चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट पिछले साल शीतकाल के लिए 19 नवंबर को बंद हुए थे। बदरीनाथ सहित चारधामों के कपाट हर साल अक्टूबर-नवंबर में सर्दियों में बंद हो जाते हैं, जो अगले साल फिर अप्रैल-मई में खुलते हैं।

 

 

Exit mobile version