Site icon Samagra Bharat News website

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों पर आज चुनाव आयोग कर सकता है ऐलान, शाम 4.30 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

The Election Commission is scheduled to hold a press conference today, ie, Friday at 4.30 pm. During this time elections can

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26फरवरी।
चुनाव आयोग आज यानी शुक्रवार को शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इस दौरान पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान हो सकता है। बता दें कि पश्चिम बंगाल,असम के अलावा केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। तारीखों का एलान होते ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। पिछले दिनों इसे लेकर चुनाव आयोग ने बैठक भी की थी।

इस बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर चर्चा हुई थी। बता दें कि कोरोना महामारी के बीच पहली बार इतने राज्यों में एक साथ चुनाव होगा। इसके चलते राज्यों में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव हुए थे।
चार राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई- जून में समाप्त हो रहा है। वहीं पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लागू है।
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी। चुनाव का एलान होते ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

 

Exit mobile version