समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26फरवरी।
पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में चुनाव के ऐलान को लेकर चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए असम में तीन और केरल और तमिलनाडु में एक चरण में चुनाव होगा।
पांच राज्यों में कुल 824 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। 18.68 करोड़ मतदाता तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। कोरोना के कारण मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। सभी चुनावी अधिकारियों का कोरोना टीकाकरण होगा।
सभी महत्वपूर्ण, संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है और पर्याप्त संख्या में सीएपीएफ की तैनाती की जाएगी।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होंगे। वहीं असम में तीन और केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण में चुनाव होगा। असम में प्रथम चरण का मतदान- 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान- 1 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान -6 अप्रैल को होगा। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 अप्रैल को मतदान होंगे। सभी राज्यों में मतगणना की 2 मई को होगी।
पश्चिम बंगाल-
पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में होगा मतदान।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। चुनाव आयोग के अनुसार बंगाल में अजय नाईक चुनावी पर्यवेक्षक होंगे। यहां 2016 में 77,413 चुनाव केंद्र थे अब 1,01,916 चुनाव केंद्र होंगे।
27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा-.30 सीटें
1 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा-30सीटें
6 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान होगा-31सीटें
10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान होगा.-44सीटें
17 अप्रैल को पांचवें चरण का मतदान होगा-45सीटें
22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान होगा- 43सीटें
26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान होगा- 36सीटें
29 अप्रैल को आठवें व आखिरी चरण का- 35सीटें
असम-
असम में 126 सीटों के लिए असम विधानसभा चुनाव-
प्रथम चरण का मतदान- 27 मार्च- 47 सीटें
दूसरे चरण का मतदान- 1 अप्रैल- 39 सीटें
तीसरे चरण का मतदान- 6 अप्रैल- 40 सीटें
मतगणना की तारीख 2 मई।
केरल –
केरल में 140 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव आयोग के अनुसार केरल में पहले 21,498 चुनाव केंद्र थे, अब यहां चुनाव केंद्रों की संख्या 40,771 होगी। केरल में विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को होंगे, 2 मई को मतगणना ।
तमिलनाडु –
तमिलनाडु में 234 सीटों, तमिलनाडु में भी एक ही चरण में होंगे मतदान। 6 अप्रैल को होंगे चुनाव, 2 मई को आएंगे नतीजे।
पुडुचेरी –
पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटें हैं। यहां राष्ट्रपति शासन लागू है। पुडुचेरी में 6 अप्रैल को चुनाव होगा और 2 मई को मतगणना।
चुनाव प्रचार के नियम-
कोरोना को ध्यान में रखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जानकारी दी कि चुनाव के दौरान नियमों का पालन अनिवार्य होगा। घर-घर चुनाव प्रचार के लिए पांच लोगों के साथ जाने की अनुमति होगी। नामांकन की प्रक्रिया और सिक्योरिटी मनी ऑनलाइन भी जमा होगी। रैली के मैदान तय होंगे। सभी राज्यों में सुरक्षा बल पहले ही भेज दिए जाएंगे।