Site icon Samagra Bharat News website

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अजीबो-गरीब बयान, कहा-ठंड के कारण बढ़ गए पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम

Union Petroleum Minister Dharmendra Pradhan's strange statement on the prices of petrol and diesel and LPG has been reported across the country.

समग्र समाचार सेवा
वाराणसी, 26फरवरी।
देशभर में बढ़ते पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अजीबो-गरीब बयान सामने आया है। दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ठंड के कारण पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल-डीजल और एलपीजी ) की कीमतें बढ़ी हैं। जैसे-जैसे ठंड जाएगी, इनकी कीमतें सामान्य होती जाएगी।
कीमतों में उछाल अंतरराष्ट्रीय मामला
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में उछाल अंतरराष्ट्रीय मामला है। अभी इनकी डिमांड ज्यादा है। इसलिए जनता को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठंड के मौसम जाने के साथ ही चीजें सामान्य होंगी। बताते चलें कि देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों से आम जनता परेशान है।

 

Exit mobile version