Site icon Samagra Bharat News website

मसूरी शहर का प्लास्टिक कचरा होगा रिसाइकल, बनेंगी मेज व कुर्सियाँ 

The 4-tonne plastic waste CercleX Plastic Recycling Company collected from the city was today flown to the Delhi plant as part of the

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 26फरवरी।
नगर पालिका परिषद, मसूरी, कीन संस्थान व नेस्ले इंडिया द्वारा चलाए जा रहे हिलदारी अभियान के तहत आज शहर से इकठ्ठा किया गया ४ टन प्लास्टिक कचरा CercleX प्लास्टिक रीसाइकलिंग कंपनी को दिल्ली प्लांट में रवाना किया गया। कंपनी द्वारा इस प्लास्टिक को रीसाइक्लिंग कर मेज कुर्सी एवं अन्य वस्तुएं बनाने का काम किया जाएगा। ज्ञात हो कि इसमें से अधिकतर कचरा सिंगल यूज प्लास्टिक व मल्टीलेयर प्लास्टिक, जो कीन संस्था द्वारा घर-घर एवं व्यवसायिक इकाइयों से संग्रह किया गया है। साथ ही पिछले कुछ समय से शहर में अनवरत चल रहे क्लीन अप अभियान का कचरा भी भेजा गया।

नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता के अनुसार सभी हितधारकों के सामूहिक सहयोग से मसूरी देश के सबसे साफ हिल स्टेशन में से एक बनने की ओर अग्रसर है, जिसके लिए यहाँ के नागरिक व कचरा प्रबंधक धन्यवाद के पात्र हैं। नागरिक अपना गीला, सूखा व हानिकारक कचरा अलग- अलग देने लगे हैं, जिससे इसका निस्तारण व उपयोग आसान हो गया है।

आईडीएच के ड्राइ वेस्ट कलैक्शन सेन्टर से प्लास्टिक कचरे की इस पहले ट्रक की रवानगी पर कीन से अशोक कुमार अमित ,गुड्डू ,विनोद रोहित ,बिरजू, व हिलदारी से कमल ,रोहित व दीपक मौजूद थे। अशोक कुमार ने हरा झन्डा दिखाकर ट्रक रवाना किया।

Exit mobile version