Site icon Samagra Bharat News website

भारत ऐसा नहीं होना चाहिए, जहाँ एक विचार दूसरे विचारों पर राज करे- राहुल गांधी

Congress leader Rahul Gandhi said in Tamil Nadu that India should not be like this, where one thought should rule other thoughts

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27फरवरी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु में कहा कि भारत ऐसा नहीं होना चाहिए, जहाँ एक विचार दूसरे विचारों पर राज करे. हमें ऐसा भारत नहीं चाहिए, जहाँ विचारों को सम्मान दिया जाए। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी आरएसएस (RSS) और बीजेपी (BJP) के विचारों के अलावा सब पर हमलावर होते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम कहते हैं कि भारत की एक परंपरा है, एक इतिहास है, और एक ही भाषा है। इसका ये मतलब है कि तमिल भाषा, तमिल का इतिहास और तमिल की परम्पराएँ भारत की नहीं हैं. हम ऐसा भारत नहीं चाहते हैं, जहाँ दूसरे की बातों और दूसरे के विचारों को जगह न हो।

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के थूठुकुदी में एक कॉलेज में एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर भी हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि सवाल ये है कि पीएम काम के हैं या नहीं. सवाल है कि काम के किसके लिए हैं. पीएम सिर्फ दो लोगों के लिए काम के हैं. ‘हम दो, हमारे दो’ के तहत वह इन्हीं दोनों की आमदनी बढ़ा रहे हैं, गरीबों की नहीं।

 

Exit mobile version