Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में नाइट कर्फ्यू लागू

The corona epidemic in Maharashtra has once again worried the administration and the government. Maharashtra government has imposed curfew in

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 27फरवरी।
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी ने बार फिर से प्रशासन और सरकार को चिंतित कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने वर्धा में शनिवार रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 8 बजे तक के लिए कर्फ्यू को लागू कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान जरूरी सामानों के दुकानों और स्टोर्स को खोला जाएगा। मेडिकल सामान, राशन, फल, सब्जी, दूध इत्यादि के दुकान खुले रहेंगे। लेकिन पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
बता दें कि वर्धा में बीते 10 दिनों में कोरोना संक्रमण के 1126 मामले सामने आ चुके हैं।
महाराष्ट्र व देश में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के कारण वर्धा के जिला कलेक्टर प्रेरणा एच ने सभी स्कूल व कॉलेजों को अगले आदेश तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है।

Exit mobile version