Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने संत रविदास जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

The Prime Minister tweeted that the message given by Sant Ravidas Ji on equality, goodwill and compassion centuries ago

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27फरवरी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संत रविदास को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि संत रविदास जी ने सदियों पहले समानता, सद्भावना और करुणा पर जो संदेश दिए, वे देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करने वाले हैं। उनकी जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन।

बता दें कि संत रविदास की गिनती महान संतों में होती है। वे बहुत ही सरल हृदय के थे और दुनिया का आडंबर छोड़कर हृदय की पवित्रता पर बल देते थे।

संत रविदास 15वीं से 16वीं शताब्दी के दौरान हुए भक्ति आंदोलन से संबंधित थे और उनके भजन गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं। उन्हें 21 वीं सदी के रविदासिया धर्म का संस्थापक माना जाता है। माघ पूर्णिमा पर रविदास जयंती मनाई जाती है, जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा है।

 

 

Exit mobile version