Site icon Samagra Bharat News website

रॉबर्ट वाड्रा ने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए चंदा देने से किया इनकार, बोले- चर्च, मस्जिद या गुरुद्वारे के लिए भी नहीं दिया चंदा तो राम मंदिर के लिए क्यों..

Congress President Sonia Gandhi's son-in-law Robert Vadra has refused to donate funds for the Sri Ram temple being built in

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 27फरवरी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए चंदा देने से इनकार कर दिया है। वाड्रा ने कहा कि उन्होंने आज तक किसी चर्च, मस्जिद या गुरुद्वारे के लिए चंदा नहीं दिया तो राम मंदिर के लिए भी नहीं दूंगा। देशभर में आध्यात्मिक यात्रा पर निकले वाड्रा ने यह बात शुक्रवार को जयपुर के धार्मिक स्थलों पर भ्रमण के दौरान मीडिया के समझ एक सवाल के जवाब में कही।

जमीन और अन्य मामलों में गंभीर आरोपों से घिरने के सवालों पर वाड्रा ने कहा कि गांधी परिवार से उनका संबंध होने के कारण ही कुछ राजनीतिक दल मुद्दों से जनता को भटकाने के लिए उन्हें मोहरा बनाते हैं। वाड्रा ने कहा कि यह सरकार जब भी मुश्किल में होती है, तब उनका नाम इस्तेमाल करती है। उन पर बेबुनियाद इल्जाम लगाए जाते हैं। वाड्रा ने कहा कि वे कानून में विश्वास करता हैं। कानूनी तौर से जो कार्रवाई होगी, उसमें सब साफ हो जाएगा। उनके खिलाफ मामला काफी समय से चलता आ रहा है, सबको पता है कि राजनीतिक मामला है, कोई बिजनेस का मामला नहीं है, जो भी दस्तावेज और सभी सवालों के जवाब दिए जा चुके हैं।

Exit mobile version